Pages

Thursday, 19 August 2021

गुरप्रीत सिंह हैप्पी को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में किया शामिल

By 121 News

Chandigarh August 19, 2021:- भाजपा चंडीगढ़ के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरप्रीत सिंह हैप्पी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है । 

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि गुरप्रीत सिंह हैप्पी  तीन बार गांव दरिया के सरपंच रह चुके हैं तथा जिला परिषद के सदस्य एवं पंचायत समिति के सदस्य भी रहे हैं ।

इस नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने गुरप्रीत सिंह हैप्पी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि गुरप्रीत सिंह हैप्पी को  किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने से पार्टी के कार्यो को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डाराष्ट्रीय महामंत्री व चंडीगढ़ के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतमकिसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने चंडीगढ़ के एक  कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दे कर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं का मान बढाया है।

ततपश्चात गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने भी  प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से मिलकर अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद किया तथा विश्वास दिलाया कि वे उनकी आशाओं पर खरा उतरेंगे तथा पार्टी के लिए जी जान से कार्य करेंगे।

No comments:

Post a Comment