Pages

Friday, 13 August 2021

स्मार्टबाइक 5 हजार स्मार्टबाइक्स के साथ 617 बाइक स्टेशंस के साथ सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ यूटी को बनाएगी साइकिल सिटी

By 121 News

Chandigarh August 13, 2021:- स्मार्टबाइक, भारत में तेजी से बढ़ती हुई पीबीएस कंपनी, सिटीब्यूटीफुल चंडीगढ़ यूटी में साइक्लिंग कल्चर को आगे बढ़ाते हुए 5 हजार स्मार्टबाइक्स और 617 बाइक स्टेशंस के साथ एक नई शुरुआत की है। स्मार्टबाइक ने शहर में जोश और जुनून से भरपूर साइकिलस्ट्स के लिए अपने तरह के पहले पीपीपी प्रोजेक्ट को लॉन्च कर चंडीगढ़ यूटी के ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह से बदलने की शुरुआत कर दी है। स्मार्टबाइक ने इस व्यापक बदलाव के लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के साथ सहभागिता की है। सीएससीएल के साथ मिलकर चंडीगढ़ शहर में सभी महत्वपूर्ण जगहों की पहचान कर स्मार्टबाइक्स के लिए 617 बाइक स्टेशन की स्थापना की गई है।

इस परियोजना के पहले चरण की शुरुआत पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर चंडीगढ़ में हुए समारोह में गणमान्य हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, मेयर रवि शर्मा, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ और आयुक्त के. के. यादव, अतिरिक्त सीईओ अनिल गर्ग और चंडीगढ़ नगर निगम में चीफ इंजीनियर एन. पी. शर्मा, स्मार्ट बाइक मोबिलिटी के चेयरमैन श्री डी. वी. मनोहर, जो ब्रसेल्स स्थित वल्र्ड साइक्लिंग अलायंस के उपाध्यक्ष भी शामिल हुए।

स्मार्टबाइक्स ने आधुनिक इलेक्ट्रिक स्मार्टबाइक्स लॉन्च की है। चंडीगढ़ में पीपीपी प्रोजेक्ट के साथ इन्हें भी लॉन्च किया गया है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया आविष्कार यूजर्स के लिए उनके शहर में सफर को छोटा करेगा वह शहर के खूबसूरत रास्तों पर आसानी से आ-जा सकेंगे। 40 किमी की रेंज और 25 किमी प्रति घंटे की सुरक्षित गति सीमा के साथ इलेक्ट्रिक स्मार्ट बाइक बॉयोफ्यूल यानि जीवाश्म ईंधन से चलने वाले और वातावरण को प्रदूषित करने वाले वाहनों के मुकाबले पर्यावरण के अनुकूल वास्तविक विकल्प का प्रतिनिधित्व करेगी। स्मार्ट बाइक डॉक स्टेशन कई जगहों पर बनाए गए हैं और कई का निर्माण किया जा रहा है। इनमें सेक्टर 7, 15, 17, 22, 35, 42, 43, पंजाब यूनिवर्सिटी, पीजीआई, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, मनीमाजरा, सुखना लेक, रॉक गार्डन, और जीएमएसएच सेक्टर 16 ( गवर्नमेंट मल्टी स्पेश्यलिटी अस्पताल) आदि प्रमुख तौर पर  शामिल है।

इसके अलावा स्मार्टबाइक को अपनी तकनीक पर गर्व है क्योंकि यह इलेक्ट्रिक बाइक काफी यूजर फ्रैंडली है। यह ''पैडल असिस्ट'' सिस्टम पर चलती है, जिससे बाइक सवार को काफी आराम महसूस होता है। इस ई-बाइक में पैडल मारने के लिए बहुत ज्यादा ताकत की जरूरत नहीं पड़ती। यह मोटर और आवश्यकता के अनुसार रफ्तार के साथ आती हैं। इन ई-बाइक्स को सुरक्षा की तमाम जरूरतों को पूरा करते हुए आरटीए के नियमों और निरदेशों के अनुसार बनाया गया है।

इस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पारिभाषित मोटर वाहन के नियम लागू नहीं होते। यह सभी आयु समूह के लोगों के लिए सुलभ है।यह उन्हें भी मिल सकती है, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इन इलेक्ट्रॉनिक बाइक्स को किस तरह इस्तेमाल किया जाता है, इस पर निर्भर रहते हुए कंपनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च कर सकती है।

सबसे बढक़र बात यह है कि पब्लिक बाइक सर्विस सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटेड (स्वचालित) है। इसका संचालन आधुनिक और मजबूत मोबाइल ऐप 'स्मार्ट बाइक' से किया जाएगा। इस ऐप के जरिए यूजर अपना निकटतम बाइक स्टेशन तलाश कर सकता है, बाइक को लॉक कर सकता है। सवारी करने के बाद बाइक को किसी भी दूसरे बाइक स्टेशन में लौटा सकता है।

स्मार्ट बाइक मोबिलिटी के चेयरमैन डी. वी. मनोहर, जो ब्रसेल्स स्थित वल्र्ड साइक्लिंग अलायंस के उपाध्यक्ष भी है, ने साइक्लिंग के प्रति अपने प्यार और जुनून को उत्साहित होकर चंडीगढ के लोगों से साझा करते हुए कहा कि ''चंडीगढ़ यूटी सही इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शानदार ढंग से डिजाइन किया गया शहर है। हम लोगों के शहर में सफर करने के तरीकों को बदलने की प्रक्रिया के दौर में है। इसके साथ ही हम शहरी आवागमन की इकोफ्रैंडली संस्कृति कायम करने की दिशा में अपना योगदान देंगे। हम शहर के हर हिस्से में अपनी मौजूदगी को सुनिश्चित करेंगे, जिससे लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह साइक्लिंग करते हुए जा सकें। इस बारे में उन्हें ज्यादा सोचना न पड़े। महामारी में साइकिल को फिटनेस के साधन से बढक़र देखने के लिए उत्साहित हुए हैं। इससे अपने आप सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहती है और हम इसे अगले लेवल तक ले जाना चाहते हैं।'

स्मार्ट बाइक के संस्थापक धर्मिन दोनतामसेट्टी ने कहा कि अमेरिका से वापस लौटने के बाद मैंने महसूस किया कि वाहनों के जहरीले धुएं से फैलने वाला प्रदूषण भारत में बहुत से लोगों की जान ले रहा है। अपनी स्टार्टअप स्मार्ट बाइक के माध्यम हम प्रदूषण में कमी करने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी के चलते साइक्लिंग को प्रमोट किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है और कोई प्रदूषण नहीं फैलता।

No comments:

Post a Comment