Pages

Monday, 16 August 2021

श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, से. 28-डी की कार्यकारिणी का गठन, कृष्ण कुमार गोयल महासचिव व राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त

By 121 News

Chandigarh August 16, 2021:- श्री सनातन धर्म मंदिर सभा ( रजि.), से. 28-डी, चण्डीगढ़ ( श्री खेड़ा शिव मंदिर ) की कार्यकारिणी का गठन सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देस राज बंसल ने चेयरमैन सतपाल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जिसके तहत कृष्ण कुमार गोयल को महासचिव राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

इनके अलावा राम सरूप अग्रवाल, राम रतन अग्रवाल, बाबूराम गुप्ता अरविन्द अग्रवाल को पैटर्न तथा पवन अग्रवाल, हरीश गोयल, सतीश गोयल, जगदीश भाटिया रमेश शुक्ला को उपाध्यक्ष एवं संजीव अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मनोहर लाल गुप्ता, हरिंदर कुमार, कमलकांत शिवपाल चौधरी को संयुक्त सचिव चुना गया है जबकि डॉ. सुशील गुप्ता, मुकेश गोयल जगदीश गौतम कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।   

No comments:

Post a Comment