Pages

Monday, 16 August 2021

चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का मुफ्त लंगर लगाया अशोक नादिर ने

By 121 News

Chandigarh August 16, 2021:- समाजसेवी, लेखक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक नादिर ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का मुफ्त लंगर लगाया। अशोक नादिर समाजसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं और अपने ही अंदाज में लोगों की भलाई के लिए काम करते है। उन्होंने  डेराबस्सी में आधुनिक वृद्धाश्रम भी बनाया है, जो बेसहारा वृद्ध लोगों को छत उपलब्ध करवाता है।

चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस मनाया जिसमें क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने झंडा फहराया। इस मौके पर मुफ्त पौधों का लंगर लगाया जिसमें अशोक नादिर ने 250 अलग-अलग किस्म के 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे क्लब सदस्यों को बांटे। नादिर ने बताया कि वे हर रोज 100 से 150 पौधे तैयार करवाते है और लोगों को बांटते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी प्लांट चाहिए, तो वे उनके आवास #604 सेक्टर 6,पंचकूला से मुफ्त ले सकते हैं।

 

No comments:

Post a Comment