Pages

Friday, 23 July 2021

भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने मनाया विश्व हरेला महोत्सव

By 121 News
Chandigarh July 23 2021:- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा के नेतृत्व में मनाये जा रहे 'विश्व हरेला महोत्सव' के अंतर्गत आज सेक्टर 29 में पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली तथा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर सहित मंडल टोली के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सुभाष कुमार मौर्य, कुलदीप रावत, मुकेश चनालिया, विकास गुगनानी,  गौरव  ठाकुर, अली, परमजीत सिंह, प्रकाश गोसाईं, गुरमीत मन्नी, सूरज कुमार, हरिओम, नवनीत आदि उपस्थित थे।  
देवशाली ने कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए ही भारतीय संस्कृति में विभिन्न त्योहारों को अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है।  पर्यावरण संतुलन और अधिक  से अधिक पौधे लगाने हेतु ही 'हरेला महोत्सव' का आयोजन किया जाता रहा होगा।   जिस तरह की बीमारियां आजकल फैल रही हैं और लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में पौधरोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी के साथ 'हरेला' का महत्त्व पूरी दुनिया है, इसीलिए आज 'विश्व हरेला महोत्सव' का आयोजन पूरे विश्व में किया जा रहा है।  
भूपिंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा शहर के लगभग सभी भागों में हरेला महोत्सव के दौरान पौधरोपण किया गया है।   इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को घर-घर पौधे वितरित भी किये गए हैं। 
सतबीर सिंह ठाकुर ने हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सब डिविजनल इंजीनियर अंग्रेज सिंह का विशेष धन्यवाद किया। जिन्होंने पौधरोपण हेतु सहयोग किया और सभी कार्यकर्ताओं का भी कार्यक्रम में भाग लेने हेतु धन्यवाद किया की कि भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सभी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

No comments:

Post a Comment