Pages

Monday, 21 December 2020

गुरुद्वारा नानकसर साहब चंडीगढ़ के डेरा प्रमुख ने संत बाबा 'राम सिंह' को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By 121 News

Chandigarh Dec. 21, 2020:- किसान आंदोलन में किसानों की सेवा में संत बाबा 'राम सिंह' की शहादत पर चंडीगढ़ सैक्टर-28- बी स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहब के डेरा प्रमुख बाबा गुरदेव सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बाबा जी ने बताया कि वह और संत बाबा राम सिंह दोनों ही सिख धर्म की एक ही परंपरा का पालन करते थे। उनकी मृत्यु से संत समाज को बहुत ही गहरा आघात पहुंचा है। बाबा राम सिंह ने किसानों के आंदोलन में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े थे। किंतु शायद उनसे किसानों का दुख देखा नहीं गया और उन्होंने किसानों के लिए प्राण दे दिए। बाबा गुरदेव सिंह ने कहा संत, समाज की सेवा के लिए ही होते है। बाबा राम सिंह ने के किसानों के लिए जो शहादत दी है।उसे हमेशा याद रखा जाएगा। और उनके इस बलिदान को कोटि-कोटि नमन है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

No comments:

Post a Comment