Pages

Thursday, 17 September 2020

स्कोडा ने लांच की नई रेपिड टीएसआई आटोमैटिक ट्रांसमिशन

By 121 News

Chandigarh Sept.17, 2020:- स्कोडा आटो ने 'एक देश -एक कीमत' के सिद्धांत को मजबूती देते हुये नई रेपिड टीएसआई आटोमैटिक ट्रांसमिशन (ऐटी) को आकर्षक शुरुआती कीमत के साथ बाजार में 9.49 लाख रुपये से उतारा है।

इसकी ईंधन दक्षता बेजोड़ और बेमिसाल है जिसमें 6 स्पीड टार्क कन्वर्टर के साथ 16.24 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार प्रदर्शन है। आउटगोईंग 1.6 एमपीआई ईंजन की तुलना में नई स्कोडा रेपिड की पावर में पांच फीसदी और टार्क आउटपुट में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसी के साथ ही पिछली गाड़ी के मुकाबले नई रेपिड की ईंधन दक्षता में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

इस अवसर पर स्कोडा आटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर जैक हालिस ने बताया कि इस लांच की शुरुआत के साथ चेक ब्रांड ने इस सेगमेंट के अंतर्गत बेंचमार्क को एक पायदान उपर पहुंचा दिया है। उन्होंनें उम्मीद जताई है लांच हुई नई गाड़ी इस श्रेणी में सबसे अधिक बिकने वाली कार साबित होगी। 

No comments:

Post a Comment