Pages

Sunday 26 July 2020

कारगिल विजय दिवस: भाजपा ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धान्जलि

By 121 News

Chandigarh July 26, 2020: कारगिल युद्ध की 21वीं वर्षगांठ पर देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद करने और उनको श्रद्धान्जलि  देने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया | आज की वर्चुअल रैली को सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल के जे सिंह ने संबोधित किया | इस रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, सांसद किरण खेर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक ,महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर राजबाला मलिक, वरिष्ठ नेता रघुबीर लाल अरोड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों , मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित सैंकड़ों लोगों वेबेक्स, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से जुड़ कर आज के मुख्य वक्ता को सुना | इस अवसर पर इस कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानो की याद में एक मिनट तक मौनव्रत रख कर उन्हें श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी।

No comments:

Post a Comment