Pages

Friday, 15 July 2016

Suyyash Rai Reaches Chandigarh:To Take Coaching from Caoch Sukhwinder Bawa

By 121 News

Chandigarh 15th July:- बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुयश राय आगामी 28 से 30 जुलाई तक अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को  में होने जा रही बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल ) इंटरनेशनल में भाग लेने हेतु चयनित हुए हैं। इसके लिए कोचिंग लेने नेट प्रैक्टिस सेशन के लिए आज अपने शहर चंडीगढ़ में आये। यहाँ उन्हें जाने-माने कोच सुखविंदर बावा, जिनकी हाल ही में फिर से डीएवी स्कूल में नियुक्ति हुई है, कोचिंग देंगे।

मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी सुयश राय ने मॉडल, एक्टर, सिंगर, फोटोग्राफर एवं क्रिकेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है  तथा वे आजकल मुंबई में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लाहौर ), सेक्टर-8, चंडीगढ़ में पूरी की यहां डीएवी क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट सीखा। इसी ट्रेनिंग अनुभव के बदौलत वह बीसीएल में शामिल हुए दिल्ली ड्रैगन टीम की कप्तानी कर टीम को खिताब भी जितवा चुके हैं। सुयश राय बिग बॉस-9 में भाग ले चुके हैं जिसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड किश्वर मर्चेंट के साथ-साथ रिमी सेन प्रिंस नरूला के साथ नज़र आये थे। इसके अलावा उन्होंने स्पिल्ट्सविला-2 में भी भाग लिया। साथ ही उन्होंने प्यार की एक कहानी, क्या हुआ तेरा वादा, कैसा ये इश्क़ है, ज़िन्दगी विन्स तथा फिर भी माने... बदतमीज दिल आदि कई टीवी सीरियलों में अभिनय किया। सुयश राय ने अपनी गर्लफ्रेंड किश्वर मर्चेंट के साथ एक म्यूजिक एल्बम निकाला दर्शन रावल के साथ तेरी मेरी दोस्ती गाना भी गाया जो काफी हिट रहा।

 

 

 

No comments:

Post a Comment