Pages

Saturday, 23 July 2016

जन्माष्टमी व्रत 24 अगस्त को ही सद् ग्रहस्थों के लिए है शुभ:देवालय पूजक परिषद्

By 121 News

Chandigarh 23rd July:- श्री देवालय पूजक परिषद्(रजि.), चंडीगढ के पदाधिकारियों की एक बैठक सेक्टर 37 स्थित परशुराम भवन में परिषद् के अध्यक्ष पं. ईश्वर चंद शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में एक ओर जहां परिषद् द्वारा विभिन्न विषयों पर बातचीत की गई वहीं दुसरी और जन्माष्टमी के विषय पर भी चर्चा की गई। जिसके उपरांत परिषद् द्वारा निर्णय लेने के साथ शहरवासियों से निवेदन किया गया कि वे जन्माष्टमी व्रत 24 अगस्त को ही रखे क्योंकि शास्त्र सम्मत में यह दिन सद्ग्रहस्थों के लिए शुभ है।

इस बैठक में परिषद् के संरक्षक पं. उमाशंकर पाण्डेय, महासचिव ज्योतिषार्य पं. ओम प्रकाश शास्त्री, कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादूर दूबे, वरिष्ठ उप प्रधान पं. देवी प्रसाद, प्रचार सचिव सुभाष शर्मा,पं. जयप्रकाश सेमवाल तथा आचार्य रविन्द्र मिश्र उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment