Pages

Saturday, 16 July 2016

गुरु पूर्णिमा अवसर पर चंडीगढ़ में कड़वे प्रवचनों का आयोजन 19 जुलाई को:सम्पूर्ण भारतवर्ष से गुरु परिवार के करीब 2000 शिष्य लेंगे हिस्सा

By 121 News

Chandigarh 16th July:- हरियाणा सरकार के राजकीय अतिथि एवं कड़वे प्रवचनों के लिए प्रख्यात क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनिश्री तरुणसागर जी महाराज अपने कड़वे प्रवचनों द्वारा मानवता का उत्थान एवं समाज में व्याप्त बुराईयों समस्याओं के समाधान हेतु पहली बार पिछले रविवार से चंडीगढ़ में विराजमान हैं | हरियाणा सरकार जैन समाज के आग्रह पर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित चातुर्मास के लिए पधारे हैं |

मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज चातुर्मास समिति के अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन कैलाश जैन के अनुसार मुनिश्री तरुणसागर जी महाराज के दर्शनों के लिए दिगंबर जैन मंदिर में  श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है। यही नहीं उनके चंडीगढ़ में आगमन के दौरान चंडीगढ़ हरियाणा के कई राजनीतिक और प्रशासनिक शख्शियतों ने स्वागत किया उनका आशीर्वाद प्राप्त किया | मुनिश्री तरुणसागर जी महाराज के प्रमुख शिष्य ब्रह्मचारी सतीश के अनुसार मुनि जी अपने कड़वे प्रवचनों से ठिठुरती मानवता को धर्म रुपी धुप दिखलाते हैं | उनकी इसी भाषा रुपी वर्षा में स्नान करने के लिए सभी धर्मों के लोग भागे चले आते हैं | वे प्रखर आध्यात्मिक वक्ताओं में से एक हैं जो हर मनुष्य के दिलों के तार को छेड़ देते हैं |

वहीँ चातुर्मास समिति के महामंत्री कैलाश जैन के अनुसार 19 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में विशिष्ट समूह सभा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमे सम्पूर्ण भारतवर्ष, कर्णाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि से गुरु परिवार के करीबन 2000 शिष्य के अतिरिक्त हजारों की संख्या में स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे | उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में हरियाणा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रसाशक महा महिम प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे, जबकि हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, स्थानीय स्वशासन मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सांसद अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन, महापौर अरुण सूद, आईजी एसएसपी चंडीगढ़ पुलिस सहित कई अधिकारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगेइस दौरान कड़वे प्रवचन किताब का अंग्रेजी संस्करण विदेशों में वितरण हेतु, का अनावरण भी गवर्नर साहब द्वारा करवाया जायेगा | इसके अलावा गुरु पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे | कार्यक्रम सुबह 8.30 से आरम्भ होगा |

इससे पूर्व 18 जुलाई को मुनि जी द्वारा श्री चातुर्मास की स्थापना की जाएगी जबकि 20 जुलाई को मुनि जी का दीक्षा दिवस भी भव्य रूप से मनाया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे | श्री दिगंबर जैन सोसायटी के प्रधान नवरत्न जैन ने बताया की 17 जुलाई से रोज़ाना शाम 6 बजे से 7 बजे तक आनंद यात्रा कार्यक्रम होगा जबकि 24 जुलाई रविवार से प्रत्येक रविंग सुबह 8.30 बजे से महाराज के कड़वे प्रवचनों की श्रृंखला चलेगी |

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment