Sunday 13 September 2020

आम आदमी पार्टी ने कुँआ खोद कर पानी की बढ़ी हुई दरों पर जताया विरोध

By 121 News
Chandigarh Sept.13, 2020:-आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सैक्टर -52 में कुँआ खोद कर भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ पानी की बढ़ी हुई दरों पर विरोध जताया। जिस तरीके से नगर निगम पानी की दरें 3 गुना तक बढ़ाकर पानी जैसी मूलभूत सुविधा को आम आदमी की पहुंच से दूर करके आम आदमी को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी शहर भर में कुँआ खोदने के कार्यक्रम चलाकर आत्मनिर्भर अभियान को बढ़ावा देगी। क्यों कि भाजपा शासित नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, नगर निगम अधिकारियों और भाजपा पार्षदों ने मिलकर चंडीगढ़ की जनता के टैक्स के पैसो को भ्रष्टाचार के माध्यम से अपनी जैबे भर रहे है, और जब पैसे खत्म हो जाते है तब जनता के ऊपर टैक्स का नया बोझ डाल देते है। 
कोरोना महामारी के कारण लोग पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और अब पानी की दरों में 3 गुना तक की बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट जायेगी। नगर निगम ने ना वाटर लीकेज को खत्म किया, ना रीसाइकलिंग पर काम किया और ना वाटर हार्वेस्टींग पर काम किया। जिसका मुख्य कारण अधिकारियों में नियत की कमी है अन्यथा शहर में आय बढ़ाने के बहुत सारे संसाधन है, जिससे जनता के ऊपर बिना बोझ डाले नगर निगम आय बढा सकती हैं, लेकिन नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, इसलिए नगर निगम को भंग कर देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment