Pages

Friday, 1 May 2026

लाल द्वारा मंदिर, सेक्टर 40A, चंडीगढ़ में 3 मई को होगा भव्य धार्मिक समागम: महंत श्री राम सुंदर दास जी महाराज देंगे नाम दीक्षा व आशीर्वाद

By 121 News
Chandigarh, May 01, 2026:--लाल द्वारा मंदिर, सेक्टर 40A, चंडीगढ़ में 3 मई 2026 को श्री श्री 1008 महंत श्री राम सुंदर दास जी महाराज (गद्दीनशीन, श्री ध्यानपुर धाम, पंजाब) श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि महाराज जी के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।उन्होंने आगे  बताया कि महाराज जी प्रतिवर्ष कमेटी के निमंत्रण पर मंदिर में पधारते हैं और श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा व आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 3 मई को प्रातः सबसे पहले नाम दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं को दीक्षा दी जाएगी, तत्पश्चात अन्य श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि जो भी नाम दीक्षा लेना चाहते हैं, वे 3 मई को प्रातः सुच्चे मुंह मंदिर में आकर पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत ही नाम दीक्षा प्राप्त करें।

दिनेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक बब्बू चावला (कुरुक्षेत्र) अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक समागम में ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
Uploaded Image

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए वार्ड 62 से फ्री यात्रा को किया रवाना

By 121 News
Amritsar, Apr.29, 2026:--हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि लोगों, खासकर आने वाली पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ना समय की बड़ी जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया है, ताकि श्रद्धालु पवित्र धामों के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा पहले सालासर धाम पहुंचेगी और उसके बाद श्रद्धालु श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर वापस लौटेंगे।

अक्षय शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के आयोजन में वार्ड नंबर 62 से श्रीमती नेहा और दीपक जी ने विशेष सहयोग दिया, जिनकी अगुवाई में श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जिम्मेदार लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि वह श्री खाटू श्याम जी से प्रार्थना करते हैं कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबका भला करें।
Uploaded Image

नेशनल ह्यूमन राइट्स , सोशल जस्टिस कॉन्सिल ऑफ इंडिया -चंडीगढ़ ने मनाया लेबर डे: मजदूरों को उनके हकों के प्रति किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh, May 01, 2026:--1 मई - अंतरराष्ट्रीय लेबर डे के उपलक्ष्य में नेशनल ह्यूमन राइट्स, सोशल जस्टिस कॉन्सिल ऑफ इंडिया - चंडीगढ़ ने लेबर चौक पर मज़दूर साथियों के साथ उनके हक़ के प्रति जागरूक करके मनाया।

चंडीगढ़ के प्रधान एस ए खान के दिशानिर्देश अनुसार वाइस चेयरमैन मानव शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव शर्मा ने कहा कि लेबर डे (मजदूर दिवस) या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है, जो मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और उनके संघर्षों को समर्पित है।मजदूर दिवस केवल महज एक दिन नहीं बल्कि उन करोड़ों मजदूरों के संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया।यह दिन समाज में समानता लाने और आर्थिक प्रगति की रीढ़ कहे जाने वाले कामगारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है।

इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी ज़ीशान उल हक, संस्था के फाइनेंस सेक्रेटरी संजीव कपूर,  स्टेट कॉर्डिनेटर राकेश शर्मा, गुलशन वर्मा, स्टेट ज्वाइंट सचिव रणदीप सिंह सहारन और मीडिया सेक्रेटरी अजय चौधरी उपस्थित रहे।
Uploaded Image

आस्था और ऊर्जा का दिव्य संगम: निरंकारी यूथ फोरम के युवा खेलों ने जगाई नई प्रेरणा

By 121 News
Chandigarh, May 01, 202 6:- निरंकारी यूथ फोरम के खेलों का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मनमोहक स्थल ढालपुर मैदान में परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में हुआ। यह आयोजन निरंकारी यूथ फोरम द्वारा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ पंचकुला मोहाली से सेवादल सेवा के  लिए गए हुए   है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सतगुरु के पावन करकमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह, ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा से आलोकित कर दिया। युवाओं का जोश, अनुशासन और समर्पण इतना प्रभावशाली था कि “शाबाश” के स्वर से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा।

सतगुरु माता जी ने अपने आर्शीवचनों में फरमाया कि ये खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि “नृत्य-व्यम” के भाव के साथ अपने शरीर को निरंकार की सेवा में समर्पित करने का एक पावन अवसर हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दातार की कृपा से पूरे आयोजन में उत्कृष्ट समन्वय और एकजुटता देखने को मिली, भले ही कुछ खेल परिस्थितियों के कारण स्थगित करने पड़े।

इस आयोजन का विशेष महत्व इस बात में निहित है कि यह युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, सेवा और एकत्व के मूल्यों से जोड़ता है। यह एक बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी मंच है, जहाँ “बेरंग में अनेक रंग” की भावना साकार होती है-अर्थात विविधता में एकता का जीवंत संगम।

कार्यक्रम के दौरान टीमवर्क और सामूहिकता का सशक्त संदेश दिया गया कि सच्ची जीत वही है, जिसमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे तन, मन और धन से सेवा भाव बनाए रखें तथा निरंकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर उसे सार्थक और सफल बनाएं।
Uploaded Image

Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

By 121 News
Mohali, May 01, 2026:-Livasa Hospitals has announced the appointment of Kamal Kant Gambhir as its Chief Financial Officer, further strengthening the leadership team as the hospital network continues its growth and expansion across North India.
Kamal Kant Gambhir brings with him over 35 years of rich experience in strategic finance, governance, business transformation, and leadership across healthcare, manufacturing, telecom, and multinational organizations.
He has held key leadership roles with reputed organizations including SCL Lifesciences Limited as Chief Financial Officer and Gates, a US based multinational organisation, where he served as Senior Finance Director.
Known for building robust financial systems, driving operational efficiency, and enabling sustainable business growth, Kamal Kant Gambhir’s appointment comes at a significant time as Livasa Hospitals accelerates its expansion plans and strengthens its commitment to quality, affordable and patient-centric healthcare.
Welcoming him to the organization, Anurag Yadav, Chief Executive Officer, Livasa Hospitals, said that we are pleased to welcome Mr. Kamal Kant Gambhir to the Livasa family. His deep financial expertise, strategic perspective, and proven leadership track record will be invaluable as we continue to scale our network and build a future-ready healthcare institution.
A Chartered Accountant, Kamal Kant Gambhir is also widely respected as a mentor and motivational speaker, with a passion for developing future leaders and contributing to social welfare initiatives.
Livasa Hospitals is a multi-speciality tertiary care hospital network with 750+ beds across Mohali, Amritsar, Hoshiarpur, Nawanshahr, and Khanna. Supported by 250+ experienced doctors and 40+ super specialities, the network is committed to delivering quality, patient-centric, and affordable healthcare. With upcoming hospitals in Ludhiana and other key locations, Livasa Hospitals continues to strengthen access to advanced healthcare across North India.
Uploaded Image

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एच.एस. लकी का नगर निगम और भाजपा पर प्रहार

By 121 News
Chandigarh, May 01, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लकी ने आज भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नगर निगम और भाजपा सही कार्यप्रणाली का पालन नहीं कर रहे हैं। नगर निगम की बैठकों में करोड़ों रुपये के महत्वपूर्ण एजेंडों को अचानक लाकर पारित करना निंदनीय है, और कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
लकी ने कहा कि तय नियमों के अनुसार, किसी भी एजेंडा को पार्षदों तक कम से कम 72 घंटे पहले पहुंचाना आवश्यक है ताकि वे पूरी तैयारी के साथ चर्चा कर सकें और अपने विचार पेश कर सकें। भाजपा की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण मनीमाजरा में 24x7 पानी परियोजना पूरी तरह असफल रही, और इसी तरह कई अन्य परियोजनाओं में भी भ्रष्टाचार की खबरें सामने आई हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की लंबे समय से बदहाली के कारण विकास के एजेंडे पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। पार्षदों की विकास को लेकर जल्दबाजी का मतलब यह नहीं कि जनता के टैक्स के पैसे बर्बाद किए जाएं, जिनका नतीजा बाद में चंडीगढ़ की जनता को भुगतना पड़े।”
लकी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब AAP जनता के पैसे की बर्बादी का मुद्दा उठाती है, तो उन्हें अपने ही शीर्ष नेता द्वारा दिल्ली में बनाए गए करोड़ों-अरबों रुपये के शीश महल  की याद रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि 2024 में जब AAP का मेयर नगर निगम में था, तब उन्होंने लांयस कंपनी के खिलाफ ठेका रद्द क्यों नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि AAP आज कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाकर केवल अपनी राजनीतिक पहचान बनाए रखने की कोशिश कर रही है, जबकि उनके पास चंडीगढ़ में किए गए कामों का कोई ठोस आधार नहीं है। अब कुछ ही पार्षद AAP में बचे हैं, और यह देखना होगा कि वे भी जल्द ही उनसे किनारा न कर लें। AAP को चेतावनी है कि बिना सोच-समझे आरोप लगाने से बचें, नहीं तो अन्य प्रदेशों की तरह उनका हाल चंडीगढ़ में भी बेहाल हो सकता है।
अंत में, लक्की ने भाजपा को साफ तौर पर कहा कि जो टेबल एजेंडे आनन फानन में पास करवाए गए ओर पार्षदों का विरोध है ओर इस पर डिस्कस करना चाहते है उसे दोबारा सदन में लाकर फिर फैसला लेना चाहिए आगे लक्की ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चंडीगढ़ की जनता हर नगर निगम की बैठक पर नजर रखती है। यदि कोई भी निर्णय जनहित के खिलाफ लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी और भाजपा के असली इरादों को कामयाब नहीं होने देगी।

नगदी छीन कर भागने वाले स्नैचर्स को चंडीगढ़ पुलिस की पी सी आर टीम ने दबोचा

By 121 News
Chandigarh, May 01, 2026:--चंडीगढ़ पुलिस की पी सी आर की टीम A-35 IC CT शशांक शर्मा (3789/CP) और Dvr/Ct दिनेश (4976/CP) ने सराहनीय कार्य करते हुए नगदी छीन कर भागने वाले 3 स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शुभम (उम्र-18 वर्ष), प्रीत (उम्र-29 वर्ष) और गौरव (उम्र-29 वर्ष); ये सभी मकान नंबर 1139, मोरीगेट मनीमाजरा के रहने वाले हैं। उनके पास से 3000/- रुपये की रकम बरामद भी कर ली गई है।

टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात 23:10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शीतला माता मंदिर के पास 3 पैदल लड़कों ने एक शिकायतकर्ता से 5000/- रुपये छीन लिए और रेलवे फाटक के पास वाले कच्चे रास्ते की ओर भाग गए। तलाशी के दौरान वे 3 लड़के कच्चे रास्ते पर भागते हुए दिखे। उस एरिया PCR गाड़ी ने वारदात की सूचना फ़्लैश होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत उन्हें रोका और घेर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने मान लिया कि नकदी छीनने का काम उन्हीं ने किया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके नाम हैं: 1. शुभम (उम्र-18 वर्ष), 2. प्रीत (उम्र-29 वर्ष), और 3. गौरव (उम्र-29 वर्ष); ये सभी मकान नंबर 1139, मोरीगेट, M.Majra के रहने वाले हैं। उनके पास से 3000 रुपये की रकम बरामद की गई है। इसके बाद पी सी आर टीम ने आरोपियों को 23:34 बजे: घटनास्थल पर ASI हुसिंदर राणा (2053/CHG), PS IT Park को सौंप दिया । आई टी पार्क थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR NO 43 दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Uploaded Image